काशीपुर। अनियंत्रित कार के सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा जाने से कार सवार एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, किशोर बाजार बरेली निवासी 34 वर्षीय गौरव सागर पुत्र नरेश कुमार एसबीआई की कालागढ़ शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। रविवार दोपहर गौरव कार से अपने मित्र एसबीआई में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात चमोली निवासी 24 वर्षीय शुभम नेगी पुत्र धर्मपाल सिंह के साथ रुद्रपुर होते हुए सुल्तानपुर पट्टी में अपने एक मित्र से मिलकर शाम को कालागढ़ लौट रहे थे। इसी बीच केवीआर हाईवे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे गौरव और शुभम को बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभम को आईसीयू में भर्ती किया गया। कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव गौरव के परिजनों को सौंपा गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
