काशीपुर। सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर सोमवार को यहां निकाले गए भव्य एवं विशाल नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में एमपी चौक के समीप नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता के साथ संगत की सेवा की और गुरू महाराज की पालकी साहिब पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में गौरव चौधरी, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, रंजीत सिंह, परम सिद्धू, रमनदीप सिंह, इल्यास माहिगीर, गुल्लू माहिगीर, आरिफ सैफी, सरफराज सैफी, प्रेम सिंह, सोनू नामधारी, गौतम जुनेजा, जसमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे रहे, जिन्होंने गुरू साहिब के ‘सेवा और सिमरन’ के संदेश को आत्मसात करते हुए अपना योगदान दिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
