March 6, 2026
Screenshot_2026-01-06-16-28-10-52

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों गरमाए मुद्दों के बीच सीएम धामी ने आज प्रेसकांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अंकिता मामले में सरकार का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के पिता से बात करूंगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, हम हर जांच के लिए तैयार हैं। कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या एक संवेदनशील व हृदय विदारक घटना है। प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले की मजबूती से पैरवी की और तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई है। मंगलवार दोपहर सचिवालय मीडिया हाउस में पत्रकारों से वार्ता में सीएम धामी ने कहा कि हाल ही में जारी एक ऑडियो की सत्यता जानने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सरकार इस मामले में हर जांच करने के लिए तैयार है। कोई भी दोषी होगा वह छूटेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा अंकिता के माता पिता से बात करेंगे और वह जो चाहेंगे सरकार उस पर निर्णय लेगी। वायरल ऑडियो के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित अंकिता के परिजन हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *