देहरादून। अंकिता हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग के मामलों में फंसी सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज देहरादून पहुंची। कल बुधवार को वह एसआईटी के सामने पेश होंगी। एसआईटी उर्मिला से पूछताछ करेगी। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी के लिए न्याय मांगने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कोई अता-पता नहीं था। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर वाले घर पर नोटिस चस्पा किया गया था। अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मोहल्ला गोविंद नगर में घर है। वह हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शादी के बाद चर्चाओं में आई थी। अब उर्मिला उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय दिलाने के लिए सामने आईं हैं।
अभिनेत्री ने इस हत्याकांड में भाजपा नेताओं के हाथ होने का आरोप लगाया है। इसी मामले में 29 दिसंबर को उर्मिला अपनी फेसबुक पर लाइव आई थी। इसके बाद से उर्मिला का कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस ने भी उसके सहारनपुर वाले घर पर नोटिस चस्पा कर बयान और साक्ष्याें के साथ बुलाया है। शनिवार शाम को मोबाइल नंबर मिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी स्विच ऑफ आ रहा है। बता दें कि उर्मिला सनावर कई फिल्मों व टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें दोनों आरोपियों पर जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने व दंगे फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आप को साजिश का सूत्रधार बताकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
