बाजपुर। नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बीती एक जनवरी को केलाखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी 15 और 13 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो जाने पर उनके पिता ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। केलाखेड़ा एसओ धर्मवीर सोलंकी ने मामले की जांच एसएसआई विनोद फर्त्याल को सौंपी थी। पुलिस टीम ने बीते सोमवार को दोनों बहनों को दिल्ली से बरामद कर वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर ले जाया गया। यहां बड़ी बहन ने पुलिस को बयान देते हुए पिता पर दो वर्ष पूर्व उसके साथ जबरन शारीरिक बनाने और लगातार छेड़खानी करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इस वजह से वह अपनी बहन को लेकर घर से भागी थी। इस पर पुलिस ने नाबालिग के पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी पिता को आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई विनोद फर्त्याल, महिला एसआई पूनम रावत, सचिन कुमार थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
