काशीपुर। फ़रवरी में होने वाले बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के चुनाव में सदस्य पद के लिए भावना वर्मा एडवोकेट ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया है। विदित हो कि आगामी 17 फरवरी को होने वाले बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसी के क्रम में काशीपुर बार की सशक्त महिला प्रत्याशी भावना वर्मा एडवोकेट (विकास वर्मा, सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल उच्च न्यायालय उत्तराखंड की पत्नी) ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बार काउंसिल आफ उत्तराखंड कार्यालय नैनीताल में अपना नामांकन दाखिल किया है। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के चुनाव की प्रक्रिया माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश दिनांक 18/11/2025 याचिका संख्या 1319/2023, एम. वर्धन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य के अनुपालन में की जा रही है, जिसके अनुसार उक्त चुनाव में 30% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड में कुल 25 सदस्यों को चुना जाना है, जिसमें से 23 सदस्य चुनाव द्वारा चुने जाएंगे जबकि 2 सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। उक्त सदस्यों में से 5 महिला सदस्य चुनाव द्वारा चुनी जाएंगी। भावना वर्मा के नामांकन में मुख्य रूप से पूरन सिंह रावत वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय, विपिन अग्रवाल पूर्व एडीजीसी, सुरेंद्र सिंह, विकास वर्मा, विवेक शर्मा, अश्वनी सैनी, सौरभ रस्तोगी, वसंत सिंह, गुरविंदर सिंह, मोहम्मद हनीफ, नेहा ठक्कर, बबीता जलाल, अभिषेक सिंह, मुस्कान, महेंद्र सिंह रावत, जय ओझा, ललित चौधरी, मोहन सिंह, जितेंद्र चौधरी व रितु त्यागी सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
