March 6, 2026

दोपहर 1:30 बजे नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक वर्मा दिलायेंगे शपथ, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी होंगे विशिष्ट अतिथि
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी (2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, 12 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश आलोक वर्मा के द्वारा शपथ दिलाकर किया जाएगा। काशीपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे एवं नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण तथा अधिवक्ता मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *