आठ साल के बच्चे को चार कुत्तों ने दौड़ाया, कई जगह काटा, पिता ने कहा-डॉग प्रेमियों की वजह से सब परेशान, समझ नहीं आ रहा उनके लिए कौन-सा शब्द प्रयोग करूं
ग्रेटर नोएडा। वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में आठ साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। बच्चा खेलने के बाद घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उसे दौड़ा लिया। बच्चे के पिता धर्मेंद्र राय ने बताया कि वह बी वन टॉवर में रहते हैं। बच्चा खेलने के लिए नीचे सोसाइटी में गया था। उन्होंने बताया कि पोडियम के सामने चार कुत्तों ने बेटे को दौड़ा लिया और उनमें से एक ने काट भी लिया। बेटे को वैक्सीनेशन कराया है। उनका कहना है कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि डॉग प्रेमियों के लिए कौन-सा शब्द प्रयोग करूं। उनका आरोप है कि कुत्ता प्रेमियों की वजह से सभी को परेशान होना पड़ रहा है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
