March 6, 2026
IMG-20260115-WA0205

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा रिसॉर्ट में श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मौहल्ला कानूनगोयान काशीपुर के संस्थापक स्व. पंडित श्याम लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित स्मृति दिवस “हमारे पूर्वज-हमारी विरासत” कार्यक्रम का भव्य आयोजन बुधवार को सम्पन्न हुआ। आयोजन को बेहद खास और शानदार बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाध्यापिका शालिनी शर्मा एवं विशेष रूप से अमित कुमार शर्मा ने काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्र को एकजुट रखने का अथक प्रयास किया, जिसमें वे सफल भी रहे। कार्यक्रम में भजन गायक शुभम तिलकधारी द्वारा सुंदर एवं मनोहारी भजन प्रस्तुत किये गये। वहीं, कविगण द्वारा सुंदर रचनाओं का वाचन किया गया। इस दौरान अमित कुमार शर्मा द्वारा 101 प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह 2026 का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कोषाध्यक्ष शाहनवाज खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष सुशील शर्मा, डाॅ. गौरव गर्ग, जीतेन्द्र देवलाल, राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष चौधरी भीम सिंह, चामुंडा अस्पताल से डाॅ. यशपाल सिंह रावत, हाईटेक अस्पताल से डाॅ. सतांशु माथुर, स्किन शाइन क्लीनिक से डाॅ. अरूण कुमार, डाॅ. गुंजन, एक्युप्रेशर टीम से आदिम प्रताप सिंह, एपी. चन्द्रवंशी, डाॅ. आरसी शर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी, साहित्य दर्पण संस्था काशीपुर के अध्यक्ष जेके कटियार, शेषकुमार सितारा, सोमप्रकाश प्रजापति, ओमप्रकाश चंचल, सुरेन्द्र भारद्वाज, रुद्रपुर से आमंत्रित कवि शालिनी शर्मा, मंजुल मिश्र, छावनी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा, उदयराज हिंदू इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजेश गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता कामिनी श्रीवास्तव सक्सैना , सनत पैगिया, केशव सिंह, क्लीन एंड ग्रीन संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल, गौरव गुप्ता, राजकुमार यादव, पूर्व पार्षद कविता यादव, तेजस्व गौड़, मनोज कौशिक, उदयराज हिन्दू इण्टर कालेज काशीपुर के पुरातन छात्र संगठन से गौरव गुप्ता गर्ग, भजन गायक ध्रुव, कर्तव्य गौड़, मनोज शर्मा, अर्चना लोहनी समेत भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *