मकर संक्रान्ति पर कुमायूं वैश्य महासभा ने वितरित की खिचड़ी
उतरायणी के प्रतीक मकर संक्रान्ति पर सुख समृद्धि के लिए दीं शुभकामनाएं।
काशीपुर – बाजपुर रोड स्थित आवास विकास मोड़ पर कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने खिचड़ी का स्टाल लगाकर सेंकड़ों की संख्या में सर्द भरे मौसम में लोगों को चटनी और अचार के साथ खिचड़ी का वितरण किया। खिचड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ पी. सी.यू चेयरमैन राम मेहरोत्रा प्रतिष्ठित उद्योग पति देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने खिचड़ी बांटते हुए किया। हिंदुओं के विशेष पर्व तथा उत्तरायणी के प्रतीक मकर संक्रान्ति पर मौजूद अतिथियों ने एक दूसरे की सुख-समृद्धि और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान सूर्य से कामना की। साथ ही कुमायूं वैश्य महासभा अध्यक्ष एम पी गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय अग्रवाल कुमायूं वैश्य महासभा पूर्व अध्यक्ष जे पी अग्रवाल शेष कुमार सितारा सुरेश चंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष के सी बंसल ईश्वर चंद्र गुप्ता बी के गुप्ता अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल कुमायूं वैश्य महासभा सचिव कपिल अग्रवाल, युवा अध्यक्ष प्रांशु बंसल विश्नोई सभा संरक्षक भीम सिंह विश्नोई योगेश विश्नोई नवनीत कुमार सौरभ गुप्ता विश्नोई शंभुनाथ अग्रवाल जी. के. अग्रवाल राजीव अरोरा पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक पुष्कर सिंह बिष्ट पी के जैन अनुज बंसल महिला अध्यक्षा मोनिका गुप्ता रितु सृष्टि आहुजा बंसल अग्रवाल सुरभि बंसल माधवी समेत पदाधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
