काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि शुचिता और सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार को किसान सुखवंत सिंह की मृत्यु की जांच होने तक जिले के एसएसपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच बैठानी चाहिए। न्याय व्यवस्था भी मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान को साक्ष्य मानती है, फिर कौन से कारण हैं कि थाना अध्यक्षों और पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करके एसएसपी को बचाने का काम किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है, वाली कहावत सच साबित हो रही है। बेहतर होता कि ऊधम सिंह नगर के एसएसपी इस केस की जांच होने तक अपने पद से मुक्त हो जाते, अगर उन पर लगाए आरोप वास्तव में झूठ साबित होते तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
