नैनीताल। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेटी जांच बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। आईटीआई थाने के पूर्व एसएचओ कुंदन रौतेला और पैगा चौकी के पूर्व इंचार्ज प्रकाश बिष्ट ने आयुक्त के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। आयुक्त दीपक रावत ने आरोपी पुलिस कार्मिकों के अलावा काशीपुर के एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदौला और सब रजिस्ट्रार महेश चंद्र को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्रों के अनुसार आयुक्त ने आईटीआई थाने के पूर्व एसएचओ कुंदन रौतेला और पैगा चौकी के पूर्व इंचार्ज प्रकाश बिष्ट से जवाब लेने के लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। आयुक्त के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व एसएचओ कुंदन रौतेला बीच-बीच में अटक रहे थे। वहीं, पैगा चौकी के पूर्व इंचार्ज प्रकाश बिष्ट आयुक्त के सवालों का आसानी से जवाब देते नजर आए। रौतेला पर सुखवंत ने डराने, धमकाने, गाली गलौज करने सहित अन्य कई आरोप लगाए है। सूत्रों के अनुसार जांच में ईमेल के बिंदुओं को भी शामिल किया जा सकता है। सुखवंत आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच में उसकी ओर से पुलिस और अन्य लोगों पर लगाए गए गंभीर आरोपों, भूमि खरीद के लिए हुआ पैसों का लेनदेन, मरने से पहले सुखवंत की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो की सत्यता जैसे कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। इन्हीं तमाम बिंदुओं पर आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
*“इस मामले में दिवंगत काश्तकार सुखवंत सिंह के परिजनों के साथ ही कई अन्य लोगों के बयान आज दर्ज होने हैं। एसएसपी ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के भी आयुक्त के सामने अपने बयान दर्ज कराने पहुंचने की संभावना है।”*

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
