काशीपुर। गिरीताल रोड़ निवासी एवं वर्तमान में असिस्टेन्ट एक्साइज कमिश्नर मेरठ के पद पर तैनात बख्तावर हनीफ के एक और नये कहानी संग्रह “मेरे बचपन के राम” का विमोचन, आजकल दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेला 2026 में अद्धिक प्रकाशन के हॉल में हिन्दी व्यंग्यकार और साहित्य की महान शख्सियत सुभाष चन्दर द्वारा साहित्य अकादमी से पुरस्कृत प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती रिंकल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज, प्रकाशक अशोक गुप्ता, कोआर्डिनेटर सुश्री जोया खान, पर्यावरणविद अजय चौधरी एवं वरिष्ठ महिला साहित्यकार श्रीमती मनीषा आवले की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर “मेरे बचपन के राम” के रचियता बख्तावर-हनीफ ने कहा कि उनका कहानी संग्रह भारतीय समाज और संस्कृति की महान परम्परा को समर्पित है। इसमें सम्मिलित कहानियां एक ओर जहां मानव हृदय को उद्वेलित करेंगी, वहीं दूसरी ओर कुछ विचारणीय प्रश्न भी छोड़ जायेंगी। कहानी संग्रह के प्रकाशन पर प्रकाशक तथा साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बख्तावर हनीफ को शुभकामनायें देते हुए कहानी संग्रह को ज्ञान का वाहक बताया इसे पीढ़ियों को जोड़ने और सभ्यताओं की स्मृतियों को संजोने के साथ-साथ समाज को एक नई दिशा प्रदान करने की उम्मीद बताया। उल्लेखनीय है कि बख्तावर हनीफ का इससे पूर्व “हिजाब वाली लड़की” कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुका है, जो कि पाठकों द्वारा बहुत सराहा गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
