March 6, 2026
Screenshot_2026-01-17-21-43-22-70

बाजपुर। गांव गुमसानी में वीबी-जी रामजी के कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का दावा है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। इसमें ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों पर मिलीभगत है। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वीबी-जी रामजी के तहत हुए कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है। मस्टरोल भरने और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जिन मजदूरों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है, वे फर्जी हैं।आरोप के मजदूरों की एक ही फोटो को अलग-अलग तिथियों और अलग-अलग कार्यों में बार-बार दर्शाया गया है ताकि फर्जी हाजिरी लगाकर बजट को ठिकाने लगाया जा सके। आरोप है कि बिना ब्लॉक अधिकारियों की शह के इतना बड़ा घोटाला मुमकिन नहीं है। चेतावनी दी यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं ग्राम प्रधान सना शेख ने कहा कि ये सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं। कहा कि जो भी गांव का प्रधान बनता है आरोप लगाने वाला जमील सभी को इसी तरह ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता है। इसके खिलाफ शिकायत देकर जांच की मांग करेंगी। ज्ञापन देने वालों में जमील अहमद, नासिर अली, खालिद, विकल, मेहबूब, ताज मोहम्मद, रईस अहमद आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *