March 6, 2026
Screenshot_2025-12-06-14-47-54-32

काशीपुर। पैगा क्षेत्र के किसान सुखवंत द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने की अपनी मांग दोहराई है। साथ ही वीडियो में जिन पुलिस कर्मियों के नाम सुखवंत ने लिए थे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच करने की जरूरत है। इसके अलावा दिवंगत किसान ने वीडियो में जिन पुलिस कर्मियों के नाम लिए हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी मामले की तरह इसमें भी लीपापोती कर रही है। यही किसान सुखवंत सिंह मामले में भी हो रहा है। कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि इस मामले में भी सीबीआई जांच हो और जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *