March 6, 2026
Screenshot_2026-01-18-21-18-31-45

काशीपुर। ट्रैफिक पुलिस एवं सीपीयू द्वारा विभागीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर काशीपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे 36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत आज रविवार को एमपी चौक, स्टेडियम तिराहा, टांडा तिराहा पर यातायात सुरक्षा संबंधी बैनर लगाए गए और पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही अन्य राज्यों से आ रही बसों में भी यातायात सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई। बड़े माल वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस अवसर पर टीएसआई अरुण कुमार व रमेश कुमार, एसआई जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट व गिरधर सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *