काशीपुर। 70 वर्षीय वृद्धा का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने को परिवार घर में ही कब्र खोदने में जुट गया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची पुलिस के समझाने पर परिवार शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हो गया। जानकारी के मुताबिक मौहल्ला नई बस्ती निवासी 70 वर्षीय अबरार नूरी पुत्र सखावत हुसैन का बीमारी के चलते रविवार को इंतकाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, वृद्धा ने मरने से पहले घर में ही दफनाने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए सोमवार शाम परिजनों ने घर के अंदर ही शव को दफनाने के लिए कब्र खोद दी। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कोतवाल हरेंद्र चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे औलर परिजनों को समझाया कि घर के अंदर संस्कार नहीं किया जा सकता, इसके लिए कब्रिस्तान बनाए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि समझाने पर परिजन शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हो गए। वहीं सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला भी मौके पर पहुंच गए थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
