काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) की आर्चरी टीम ने मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 जनवरी तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित की गई। रोमांचक तीरंदाजी प्रतियोगिता में केडीएफ आर्चरी टीम के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं। अंडर-14 टीम प्रतिर्स्पद्धा में रजत पदक प्राप्त किया। टीम में अंश हरबोला, रुद्र प्रताप, सात्विक शर्मा एवं देव मियां शामिल रहे। 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अंश हरबोला ने जीता तथा 20 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रुद्र प्रताप ने रजत पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों ने यह सफलता कोच हेमचंद्र हर्बोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में प्राप्त की। पदक विजेता खिलाड़ियों को केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने सम्मानित किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
