देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीन माह तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन जागरण व धरना प्रदर्शन करने की बात कही। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा भ्रष्टाचार के कारण राज्य के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। महिला अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
