March 6, 2026
IMG-20260129-WA0124

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा सनातन समाज यानि हिंदुओ की बात करते हैं। स्वयं को हिंदुओ का सबसे बड़ा हितैषी बताते हैं, फिर ऐसा क्या हुआ कि हिंदुओ को अगड़े व पिछड़े मे भेदभाव पैदा कर उन्हें यूजीसी के माध्यम से आपस में बांटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सवर्ण समाज को अपराध जगत का शहंशाह बना दिया है। मोदी सरकार की नजर मे सवर्ण समाज ही देश में अपराध करता है। हरीश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार कभी ये सर्वे करवाये कि हिंदू समाज में कौन से समाज के सबसे ज्यादा अपराधी हैं। आपकी सोच के आधार पर सोचा जाये तो भगवान राम जिनके नाम पर आप सत्ता में आये, महाराणा प्रताप, पृथ्वी राज चौहान आदि असंख्य राजपूत व भगवान परशुराम जैसे न जाने कितने ऋषि मुनि, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित चंद्र शेखर आजाद आदि क्या ये सब अपराधी प्रवृति के थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि जातिगत सर्वे कराया जाये तो पता चलेगा कि किस समाज के लोग सबसे ज्यादा अपराधी हैं। एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि हिंदू समाज में  जातियों के आधार पर और वैमन्य मत पैदा कीजिये। ऐसी कोशिश कीजिये कि हिंदू समाज के लोग एकजुट रहें। इससे ही हमारे देश का विकास होगा। हिंदू धर्म जातियों से ऊपर उठकर सर्व धर्म सम्भाव मे विश्वास रखता है। हम जाति व धर्म से ऊपर उठकर चलेंगे, तभी हमारा देश भारत विश्व गुरु कहलायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *