March 6, 2026
Screenshot_2026-02-03-14-46-03-33

काशीपुर। 36वें सड़क सुरक्षा माह के प्रचलित अभियान के तहत कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस व सीपीयू काशीपुर द्वारा मंगलवार को काशीपुर शहर में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील वाहन चालकों से करते हुए नाबालिग बच्चों के साथ में वाहन न देने का आहवान किया गया। साथ ही ऐसा न करने की दशा में कार्रवाई की हिदायत दी गई। उधर, अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली पुलिस द्वारा गोविंद बल्लभ पंत इंटर कालेज में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘पुलिस आपके द्वार’ के तहत विद्यार्थियों को गुड टच, बेड टच, साइबर संबंधित अपराध, नशा मुक्ति, डायल 112, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप के बारे में लाभप्रद जानकारी दी गई। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, चौकी इंचार्ज कटोराताल कौशल भाकुनी, महिला उपनिरीक्षक बीना पपोला, महिला कांस्टेबल इंदु, वंदना, कांस्टेबल प्रेम कनवाल मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *