March 6, 2026
IMG_20260205_171844

काशीपुर। जब शिष्य राज्य स्तर पर प्रथम आता है तो एक शिक्षक का मान अधिक बढ़ जाता है। जी हां, ऐसे ही एक शिष्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा, काशीपुर के कक्षा 5 के छात्र ने अपने प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा का मान बढ़ाया है। आपको बता दें कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 का राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 8 फरवरी को जनपद देहरादून एवं तहसील स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह के साथ स्थान स्वर्गपुरी आश्रम रेसकोर्स देहरादून निकट पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला उधम सिंह नगर से राज्य स्तरीय प्रावीणता सूची में सौरभ पुत्र रंजीत सिंह कक्षा 5 प्रथम स्थान पर चयनित हुए हैं। राजकीय प्राथमिक  विद्यालय खरमासा काशीपुर के छात्र  के साथ ही सुमित भट्ट पुत्र भुवन भट्ट कक्षा 7 द्वितीय, नव चेतना पब्लिक स्कूल खटीमा एवं नीलम कौर पुत्री प्रेम सिंह कक्षा 10  जीआईसी बरहनी बाजपुर को भी शामिल किया गया है। सौरभ की उक्त उपलब्धि पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा काशीपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है। उधर, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट डाॅ. विजेन्द्र चौधरी , चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, ब्राह्मण सभा काशीपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा काशीपुर के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धक संघ काशीपुर के अध्यक्ष सुशील शर्मा,  मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. गौरव गर्ग आदि ने छात्र सौरभ को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *