काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KGCCI) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में जारी होने वाले राज्य बजट में शामिल करने के लिए संवाद कार्यक्रम में विभिन्न सुझाव दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे। उत्तराखंड सरकार द्वारा शनिवार को चम्पावत में 2026 को बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम हुआ। KGCCI अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि आगामी बजट में राज्य की सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। सड़कों का निर्माण केवल मरम्मत तक सीमित न होकर चौड़ीकरण एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। विशेष रूप से काशीपुर-ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद, काशीपुर-बाजपुर-मुरादाबाद एवं काशीपुर-रामनगर मार्ग, जिन पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों का आवागमन अधिक रहता है। वर्तमान में पश्चिमी राज्यों में माल भेजने पर 10-15 प्रतिशत तथा दक्षिणी राज्यों में 12-18 प्रतिशत तक लॉजिस्टिक लागत आती है। इसे कम करने के लिए राज्य में प्रभावी लॉजिस्टिक नीति बनाई जाए। कहा कि अवसंरचना पुरानी होने के कारण उद्योगों को बार-बार बिजली कटौती, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और फॉल्ट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मामूली खराबी पर भी फीडर एवं सब-स्टेशन में फॉल्ट आ जाने से उत्पादन प्रभावित होता है। जीएसटी लागू होते समय कहा गया था कि जीएसटी एक मात्र टैक्स है, और बाकी इसके अलावा कोई टैक्स नहीं लगेंगे। लेकिन वर्तमान में उद्योगों पर कई अतिरिक्त सैस लगाए जा रहे हैं। विशेषकर सेंट्रल गवर्नमेंट के ग्राउंड वॉटर सैस के बराबर ही अभी एक वाटर सैस और लगा दिया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में यह सैस बहुत कम है। इस दौरान KGCCI महासचिव नितिन अग्रवाल एवं काशीपुर मेयर दीपक बाली मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
