देहरादून। शांति कुंज परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के राज्य स्तरीय पुरस्कार सूची में प्रथम स्थान पर चयनित राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा, काशीपुर के छात्र सौरभ पुत्र रंजीत सिंह निवासी खरमासा कालोनी, काशीपुर ने राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में आज रविवार को स्वर्गपुरी आश्रम रेसकोर्स देहरादून निकट पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही कुल मिलाकर सभी वर्गो में उधम सिंह नगर जनपद के छात्रों ने तीन पुरस्कार प्राप्त किये हैं। इनमें नव चेतना पब्लिक स्कूल खटीमा के कक्षा 7 के छात्र सुमित भट्ट पुत्र भुवन भट्ट ने द्वितीय एवं राजकीय इण्टर काॅलेज बरहैनी बाजपुर की कक्षा 10 की छात्रा नीलम कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सौरभ द्वारा उक्त पुरस्कार प्राप्त करने पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा काशीपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट डाॅ. विजेन्द्र चौधरी , चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, ब्राह्मण सभा काशीपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा काशीपुर के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धक संघ काशीपुर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. गौरव गर्ग आदि ने बधाई देते हुए सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
