काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में बीते दिनों हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढकिया कला निवासी करनपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 8 फरवरी की रात करीब सवा दस बजे उनका पुत्र अनिल कुमार अपने चचेरे भाई विनीत के साथ बाइक से महादेव नगर से घर लौट रहा था। बिल्लू की पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौत हो गई थी। वहीं ग्राम शिवनगर निवासी गुड्डू ने तहरीर देकर कहा कि 9 फरवरी की सुबह करीब पौने आठ बजे वह अपने पिता जयपाल सिंह के साथ बाइक से श्मशान चौराहे की तरफ जा रहे थे। रास्ते में डंपर का चालक वाहन को अत्यधिक गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में ले आया और सड़क किनारे खड़े जयपाल सिंह को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी थी। पुलिस ने दोनों मामलों में लापरवाह अज्ञात चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
