काशीपुर। किसान विकास क्लब उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के जसपुर रोड अंतर्गत कुंडा चौराहा के समीप ग्राम लालपुर कालौनी (सुल्तानगढ़) स्थित आवास पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का पावन आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से परमपूज्य आचार्य श्री माधव मिश्रा जी (श्री धाम वृंदावन) द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का श्रवण भक्तों को कराया जाएगा। उन्होंने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाने तथा कथा विश्राम उपरांत 23 फरवरी को आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह भक्त जनों से किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
