काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एस सी गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट काशीपुर द्वारा विगत दिवस एनुअल एंटरप्रेन्योरशिप सम्मिट “उतिष्ठा 2026” में प्रतिभाग़ कर उद्यमिता के गुणों को सीखा । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समिट में संस्थान की 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग़ किया। जिसमें आए तीन महिला मुख्य प्रवक्ताओं जो खुद में एक सफल उद्यमिता है ने उक्त विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आज के प्रतिस्पर्धा के युग में किस प्रकार महिलाओं को कई विशेष क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है उसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बहुत सारे उद्यमिता के गुणों को भी सीखा यहां बताते चलें कि एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थी लगातार आईआईएम में आयोजित विभिन्न वर्कशॉप्स में प्रतिभाग़ करते रहते हैं।
संस्थान की प्रबंध समिति का यह लगातार प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के वर्कशॉप्स में प्रतिभाग़ कराया जाता रहे जिससे विद्यार्थी उद्यमिता एवं प्रतिस्पर्धा के गुणों को सीख सकें। वर्कशॉप से लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्राचार्य एवं सभी कोर्सों की फैकल्टी उपस्थित रही।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
