काशीपुर। प्रदेश में बेलगाम होती जा रही आपराधिक घटनाओं, बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था, बेरोजगार युवाओं के अधिकारों पर डाका डालने, भर्ती घोटालों और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में देहरादून में आहूत कांग्रेस पार्टी की विशाल रैली में काशीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एआईसीसी सदस्य एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा के नेतृत्व में राजभवन घेराव के लिए आज सोमवार को लगभग दो दर्जन कारों के काफिले के साथ देहरादून पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित इस रैली में शामिल हुए।
देहरादून कूच करने वालों में काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी एडवोकेट, ब्रह्मा पाल, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र बाटला एडवोकेट, प्रदीप जोशी, अरविंद शर्मा, निशित गुड़िया, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, गौरव चौधरी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, राकेश भगत, सारिम सैफी, नंदराम, अर्जुन रावत, शादान इकबाल आदि कांग्रेसी मुख्य थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
