काशीपुर। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे क सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा आज सोमवार को सटोरिए नूर हसन का पीछा करते हुए घर में दाखिल होकर घर में चलाए जा रहे सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए मौके से सट्टे से संबंधित सामग्री व सट्टा धनराशि 33,690 रुपये नकद बरामद किये गये। सट्टे का कारोबार कर रहे अन्य तीन अभियुक्तों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को जुआ अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अन्य वैधानिक कार्रवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त नूर हसन पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी मोहल्ला बांसफोडान काशीपुर, अजय यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी मोहल्ला ओझान काशीपुर, नन्हे यादव पुत्र धनीराम निवासी पंजाबी सराय काशीपुर, राकेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला कटोराताल काशीपुर बताये गये हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र मेहता, गणेश पांडे, हेड कांस्टेबल संजय,
कांस्टेबल अमरदीप व देवनाथ थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
