काशीपुर। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने चुनाव के दौरान काशीपुर को स्वच्छ स्वस्थ एवं सुंदर बनाने हेतु जो 12 गारंटी दी थी उन सभी पर तेजी से काम हो रहा है और जनता को लग रहा है की उसका काशीपुर बदल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर किये गये अनुरोध के बाद मिली सहमति के उपरांत चौराहों के सौंदर्यीकरण के प्रति महापौर ने कुछ माह पूर्व जो घोषणा की थी उनमें से मुख्य चौराहे महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम के पास ननकाना साहिब चौक के सौंदर्यीकरण हेतु जिला विकास प्राधिकरण ने निविदा जारी कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले माह मार्च में इन दोनों स्थानों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जाएगा। महापौर बाली ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण दो फेस में होगा जिसमें प्रथम फेस के लिए 4 करोड़ 96 लाख 44 हजार की निविदा जारी की गई है और सेकंड फेस के लिए बाद में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से लाइट व अन्य कार्यों के लिए अलग से निविदा जारी की जाएगी। वहीं स्टेडियम के पास ननकाना साहिब चौंक का सौंदर्य करण 3 करोड़ 86 लाख 14 हजार रुपए की लागत से होगा। श्री बाली ने बताया कि शेष 6 चौराहों का सौंदर्यीकरण भी शीघ्र ही गतिमान होगा। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि मेरे द्वारा काशीपुर को स्वच्छ स्वस्थ और सुंदर बनाने हेतु जो भी गारंटियां दी गई थी जनता के आशीर्वाद और प्रदेश के यशस्वी एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के सहयोग और आशीर्वाद के चलते पूरी की जाएगी। महापौर ने कहा है कि जनता चिंता न करें एक भी सड़क ऐसी नहीं बचेगी जो बगैर बनी रह जाए। बस जनता का सहयोग चाहिए। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से शहर को चमन बनाना उनकी जिम्मेदारी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
