काशीपुर। घर में फांसी लगाकर एलएलबी की छात्रा ने जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, थाना कुंडा के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी 25 वर्षीया तरन्नुम पुत्री अनवर हुसैन एलएलबी पंचम सेमेस्टर की छात्रा थी। बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने कमरे में उसका शव लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
