March 6, 2026
IMG-20260218-WA0255

काशीपुर। आवास विकास स्थित स्वामी विवेकानन्द योग पार्क में रविवार, 22 फरवरी को प्रातः 11बजे से सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता एवं हिंदू समाज की एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य सेविशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। आयोजन समिति से जुड़े अशोक धीमान ने बताया कि सम्मेलन में विचारशील वक्ताओं के प्रेरणादायी उद्बोधन, धर्म-संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक चिंतन प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं क्षेत्र के जागरूक नागरिकों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *