काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव एसएस सिन्हा ने किया। अपने संबोधन में रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि आज 22 फरवरी तक भी केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए जनवरी माह के डीए की घोषणा नहीं की है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द डीए की घोषणा 3 से 4 प्रतिशत तक किए जाने की मांग की। 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने तक पेंशनर्स के लिए अंतरिम राहत दिए जाने की भी मांग की गई। साथ ही मांग उठाई कि पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए। इसके साथ-साथ पेंशनर्स की सभी लंबित मांगों पर भी केंद्र सरकार गंभीरता से विचार करे। उन्होंने बताया कि शाखा सचिव एसएस सिन्हा काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं, इसके बावजूद भी वे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में भाग लेने आए हैं। हम सभी ईश्वर से उनके स्वास्थ लाभ की कामना करते हैं। 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर सभी पेंशनर्स से अपील की गई कि वह सभी अपनी-अपनी पत्नियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए जरूर लाएं। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। शाखा के ट्रेजरार राजीव पाल, तथा संजय राय आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए पेंशनर्स के हितों के बारे में आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान 5 पेंशनर्स सुदर्शन विश्वकर्मा, सुभाष चंद्र घोषाल, एसके अवस्थी, दयाराम, गुलफाम सिंह का जन्मदिन माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर तथा लड्डू खिलाकर धूमधाम से मनाया गया। सभी पेंशनर्स ने उन्हें बधाई दी। मासिक बैठक में संजय राय, वीरेंद्र पाल, सुभाष चंद्र घोषाल, कृष्ण पाल सिंह, सुरेश कुमार, रहीश अहमद, शब्बन खां, लालता प्रसाद, एसएम परमार, राजकुमार व जौहर अली आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
