March 6, 2026
IMG_20260223_154011

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध विचारक, समाज सुधारक एवं पर्वतीय अम्बेडकर के नाम से पहचाने जाने वाले स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मोहल्ला काज़ीबाग दलित बस्ती स्थित जाटव धर्मशाला में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष  अलका पाल ने बताया कि शिल्पकारों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा एवं सामाजिक न्याय जैसे कार्यों में पहाड़ के अम्बेडकर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने जीवन भर समाज के कमजोर दलित और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। उन्होंने शोषित ओर दलित समाज को शिल्पकार नाम से परिचय कराने में अपनी सशक्त भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से ब्रिटिश काल में दलित समाज को सेना में प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि दलितो और शोषितो के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए उनको पर्वतीय अंबेडकर की उपाधि प्राप्त हुई। गोष्ठी का संचालन दलित नेता सुरेंद्र सागर ने किया। गोष्ठी में पार्षद शाह आलम, पार्षद हनीफ़ गुड्डू, सुरेंद्र सागर, साबिर हुसैन, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, एडवोकेट नौशाद उस्मानी, ओम प्रकाश सागर, राम सिंह यादव, रवि सागर, गजेंद्र प्रकाश, विष्णु सागर, परम सिद्धू, मीना आर्य, राजेंद्र सागर, नागेश कुमार, राकेश भगत, मोहम्मद सदीक, हरिओम सागर, मोहित सागर, धीरज सागर, दीपक सागर, उदित सागर, मोहम्मद शाहिद आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *