काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा यहां रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ सोमवार प्रातः साढ़े दस बजे लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के समस्त पदाधिकारियों के साथ उप जिला चिकित्सालय के मेडिकल इंचार्ज डॉ. वरुण भारद्वाज व डॉ. अमरजीत साहनी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में सुंदर-सुंदर फ्लेक्सी पर लिखे संदेशों पर मौजूदा लोगों की निगाहें लगी रहीं, जिसमें लिखा था ‘जीते जीते रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान।’ पहले दिन शिविर में डॉ. गीतांजलि तिवारी की पूरी टीम द्वारा उचित देखरेख में लगभग 200 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि आंखों की जांच, काला मोतिया, आंखों की झिल्लियों की सफाई, मोतियाबिंद का ऑपरेशन शिविर में किया जाना सुनिश्चित है। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर मंगलवार को भी जारी रहेगा। 25 फरवरी को ऑपरेशन किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा लगातार 36 वर्षों से निरंतर आंखों की जांच का कैंप लगाकर मिसाल कायम की गई है। सर्वधर्म सद्भाव के मिशन के तहत मानव सेवा की समर्पित भावना को कायम रखने के लिए लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नगर ही नहीं अपितु बाहर के लोगों की भी निशुल्क आंखों की जांच व ऑपरेशन करवाये गये हैं। इस दौरान क्लब सचिव ला. आशीष पैगिया, कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर, ला. आशीष पाहवा, ला. अभिषेक गोयल, ला. विवेक पैगिया, ला. भूपेश नरूला, ला. अनुराग सोलंकी, ला. जतिन गोयल, ला. राजीव अग्रवाल, ला. अपूर्व मेहरोत्रा, ला. हिमांशु गर्ग, डॉ. रजत, डॉ. भारत, लॉ रूपेश, लॉ. मनीष गुप्ता, लॉ. अमित अग्रवाल, लॉ. धीरज, लॉ. मयंक गुप्ता, लॉ. अमित गर्ग, लॉ. संजय अग्रवाल, लॉ. मनोज अग्रवाल आदि थे।काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा यहां रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ सोमवार प्रातः साढ़े दस बजे लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के समस्त पदाधिकारियों के साथ उप जिला चिकित्सालय के मेडिकल इंचार्ज डॉ. वरुण भारद्वाज व डॉ. अमरजीत साहनी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में सुंदर-सुंदर फ्लेक्सी पर लिखे संदेशों पर मौजूदा लोगों की निगाहें लगी रहीं, जिसमें लिखा था ‘जीते जीते रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान।’ पहले दिन शिविर में डॉ. गीतांजलि तिवारी की पूरी टीम द्वारा उचित देखरेख में लगभग 200 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि आंखों की जांच, काला मोतिया, आंखों की झिल्लियों की सफाई, मोतियाबिंद का ऑपरेशन शिविर में किया जाना सुनिश्चित है। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर मंगलवार को भी जारी रहेगा। 25 फरवरी को ऑपरेशन किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा लगातार 36 वर्षों से निरंतर आंखों की जांच का कैंप लगाकर मिसाल कायम की गई है। सर्वधर्म सद्भाव के मिशन के तहत मानव सेवा की समर्पित भावना को कायम रखने के लिए लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नगर ही नहीं अपितु बाहर के लोगों की भी निशुल्क आंखों की जांच व ऑपरेशन करवाये गये हैं। इस दौरान क्लब सचिव ला. आशीष पैगिया, कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर, ला. आशीष पाहवा, ला. अभिषेक गोयल, ला. विवेक पैगिया, ला. भूपेश नरूला, ला. अनुराग सोलंकी, ला. जतिन गोयल, ला. राजीव अग्रवाल, ला. अपूर्व मेहरोत्रा, ला. हिमांशु गर्ग, डॉ. रजत, डॉ. भारत, लॉ रूपेश, लॉ. मनीष गुप्ता, लॉ. अमित अग्रवाल, लॉ. धीरज, लॉ. मयंक गुप्ता, लॉ. अमित गर्ग, लॉ. संजय अग्रवाल, लॉ. मनोज अग्रवाल आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
