काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा यहां रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में आयोजित किये गये निःशुल्क नेत्र परीक्षण में आज दूसरे दिन भी भारी संख्या में लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे।
चिकित्सालय की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि तिवारी की टीम ने परीक्षण कर उन्हें परामर्श व दवाई दी। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर में 380 ओपीडी हुई हैं, इनमें से 48 व्यक्ति ऑपरेशन के लिए चयनित किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि चयनित व्यक्तियों का बुधवार, 25 फरवरी को मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर के दूसरे दिन ला. अनुराग सोलंकी, ला. विवेक पैगिया, ला. मुदित अग्रवाल, ला. राजीव अग्रवाल, ला. स्थित कृष्ण चतुर्वेदी, ला. संतोष मेहरोत्रा, ला. मुनेश बिंदल, ला. सौरभ शर्मा, ला. मयंक गुप्ता व ला. जतिन गोयल आदि लायन बंधु उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
