दूसरे दलों से आए नेता-कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग : भाजपा ने दूसरे दलों के नेता, कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने की भी खास रणनीति बनाई है। साथ ही ये भी तय किया गया है कि दूसरे दलों से पूर्व में या अब आए हुए नेता-कार्यकर्ता के लिए अलग से प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा। मकसद ये है कि इन सभी को भाजपा संगठन की सोच, संस्कृति, रणनीति से रूबरू कराया जा सके। ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी उनका भी लाभ उठा सके।
अगले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए हमने पहली बार मंडल स्तर तक का प्रशिक्षण शुरू किया है। बड़े स्तर पर प्रशिक्षण होंगे, ताकि हर कार्यकर्ता की पहुंच आम मतदाता तक मजबूत हो। केंद्र, राज्य की योजनाएं, उपलिब्धयां उन तक पहुंचें। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
