March 6, 2026
IMG_20260227_152131

काशीपुर।‌ काशीपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं एडवोकेट अब्दुल सलीम को वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी में प्रेस प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे एवं‌ सचिव यशवंत सिंह चौहान ने दोनों को मनोनयन पत्र दिया और कहा कि शैलेंद्र कुमार मिश्रा व एडवोकेट अब्दुल सलीम बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में प्रेस प्रवक्ता के रूप में पदाधिकारी होंगे और एसोसिएशन की हर सभा में पदाधिकारी के रूप में भाग लेने के लिए अधिकृत होंगे। प्रेस प्रवक्ता मनोनीत होने पर शैलेंद्र कुमार मिश्रा तथा अब्दुल सलीम को एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य पंकुल गुप्ता, प्रीति कश्यप, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह विर्क, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीती शर्मा सहित राम कुंवर चौहान एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, अमृतपाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट, संजीव आकाश एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *