March 6, 2026
Screenshot_2026-02-27-14-03-04-75

 काशीपुर। होली पर्व के अवसर पर भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति, काशीपुर द्वारा “रंग-तरंग” कार्यक्रम का आयोजन शनिवार,28 फरवरी को सायंकाल 5.30 बजे से प्रेक्षागृह लॉन, उदयराज हिन्दू इंटर कालेज, गेट नंबर-2 में किया जाएगा। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा एवं सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर दीपक बाली उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा की जाएगी। एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा और काशीपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संदीप सहगल को विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *