काशीपुर। होली के त्यौहार पर मिलावटखोर सक्रिय हैं। क्षेत्र में नकली दुग्ध पेय पदार्थों की बिक्री की जा रही है। ऐसे खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज सुबह मंडी चौकी के पास चैकिंग के दौरान लगभग 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा गया। मावा कारोबारी के आने के बाद टीम ने नमूना लेकर शेष मावा कारोबारी के सुपुर्द कर दिया। जनपद उधमसिंहनगर के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन गोयल के दिशा-निर्देश पर नकली दुग्ध पेय पदार्थों के खिलाफ 6 फरवरी से आरंभ किया गया अभियान होली तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक संपूर्ण जिले में जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, जिसमें मावा, दूध, क्रीम, बर्फी, मिठाइयां तेल, मैदा, नमकीन, चिप्स इत्यादि आते हैं। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद उधम सिंह नगर ललित मोहन पांडे, श्रीमती अपर्णा शाह वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी क्षेत्र जसपुर-काशीपुर आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
