काशीपुर। काशीपुर कोतवाली पुलिस ने 110 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा व कच्ची शराब की बिक्री/ तस्करी तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए अभियान तथा उक्त संबंध में दिए गए गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के कुंडेश्वरी जय स्टोन क्रेशर के पीछे झाड़ियों में राजा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर के द्वारा अवैध रूप से संचालित की जा रही है कच्ची शराब बनाने की भट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से दो प्लास्टिक के ट्यूबो में कुल 110 लीटर कच्ची शराब व 02 अदद लोहे के ड्रम, 02 प्लास्टिक के पाइप, तथा कच्ची शराब बनाने के अन्य उपकरणों जब्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मौके पर ही लगभग 3500 लीटर लहन नष्ट किया गया। जिसके आधार पर कोतवाली काशीपुर में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक कंचन पड़लिया, कांस्टेबल किशोर फर्त्याल, जगदीश पपनै और वीरेंद्र सिंह बिष्ट थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
