March 5, 2026
Screenshot_2026-03-02-22-02-48-70

काशीपुर। पाल सभा समिति काशीपुर द्वारा पाल सभा भवन, गौतम नगर काशीपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पाल समाज की माताओ, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पाल सभा समिति के अध्यक्ष अमर सिंह पाल द्वारा उपस्थित सदस्यों को गुलाल लगाकर किया गया। पाल समाज के सदस्यों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर किया एवं एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि होली के पर्व से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आनंद का वास हो, पाल समाज के सदस्य प्रगति के पथ पर सदैव गतिमान रहे। कार्यक्रम में सभी ने आनंदमय होकर नृत्य किया एवं जलपान ग्रहण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष  अलका पाल ने अपना संबोधन देते हुए कहा कि होली सभी को एक सूत्र में पिरोती है। इस दौरान ब्रह्मा पाल सिंह, नंद रामपाल, विजय चौधरी, सुभाष पाल, राकेश कुमार पाल,  सुंदरलाल पाल, तेजपाल सिंह, महिपाल सिंह, राजीव पाल, विनोद कुमार पाल, यशोदा पाल, सुनीता पाल, पुष्पा पाल, उमा पाल, रचना पाल, शीला पाल,  सुशीला पाल, देवकी पाल, रामेश्वरी पाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पाल सभा समिति के सचिव राजपाल सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *