March 5, 2026
IMG_20260303_123417

 काशीपुर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता कमल सक्सेना की माता श्रीमती रामकुमारी सक्सेना‍ का मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे जॉली ग्रांट हॉस्पिटल देहरादून में निधन हो गया। 70 वर्षीया श्रीमती रामकुमारी सक्सेना‍ फेफड़े में संक्रमण के चलते बीती 20 फरवरी से जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती थीं। डॉक्टर्स के अथक प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नही जा सका और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पत्रकारो, अधिवक्ताओ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह दस बजे शमशान घाट काशीपुर में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *