काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने सभी प्रदेशवासियों को रंग पर्व होली और आगामी दिनों में आने वाले ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली और ईद दोनों ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक पर्व हैं, जो समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देते हैं। अपने शुभकामना संदेश में अलका पाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इन पर्वों को हर्षोल्लास, शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सौहार्द और पारस्परिक सम्मान की भावना को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने और मनमुटाव दूर करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए रंगोत्सव बेहद सावधानी पूर्वक मनाने का आहवान किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
