March 5, 2026
IMG-20260303-WA0135

 काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस  नेत्री डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे रंग पर्व होली को शांति, सौहार्द्र और मर्यादा के साथ मनाते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे की परंपरा को और मजबूत करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि त्योहार की गरिमा बनाए रखते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से उत्सव में रंगोत्सव में शामिल हों, जिससे खुशियों का यह पर्व सभी के लिए सुखद और यादगार बन सके। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होली पर्व सभी के लिए मंगलमय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *