March 5, 2026
Screenshot_2026-03-03-21-40-39-14

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर देश, प्रदेश व क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री शर्मा ने कहा कि रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो।सभी मिलजुल कर वासंती प्रकृति के अनुपम सौंदर्य में सामाजिक सौहार्द, समृद्धि, सहिष्णुता और समरसता का रंग मिलाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे। यह भी कामना करता हूं कि आपका जीवन आनंद और खुशी के रंगों से भर जाए। लेकिन याद रखें, आपका आनंद किसी और के लिए दुख का कारण न बन जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *