March 5, 2026
IMG-20260304-WA0177

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने समस्त क्षेत्रवासियों को रंग पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि होली का ये त्यौहार सभी के जीवन में रंगों की नई बहार लाये। सभी मिलजुल कर रहें और समाज में एकता व सौहार्द्र बनाये रखें। रंगोत्सव के उपरांत रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित पारिवारिक होली मिलन मेले में सहभागिता निभाते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने मेले में महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों पर जाकर लोगों से मेल-मिलाप कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अरुण चौहान ने कहा कि होली रंगों का ही त्यौहार नहीं है।‌ ये त्यौहार है अनेकता में एकता बनाये रखने का। उन्होंने पारिवारिक होली मिलन मेला के आयोजकों को भी सफल कार्यक्रम की बधाई दी। कहा कि ऐसे आयोजन सभी को एकसूत्र में पिरोते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *