March 5, 2026
IMG_20260305_132542

काशीपुर। भारत विकास परिषद, काशीपुर के तत्वाधान मे बुधवार सायं यहां रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में “पारिवारिक होली मिलन मेला” का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, नगर निगम महापौर दीपक बाली और भारत विकास परिषद के रीजनल पदाधिकारी नरेन्द्र अरोरा द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर मेले का शुभारम्भ किया गया। मेले में क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण महासभा, श्री कायस्थ सभा, ब्रह्मकुमारीज व कांग्रेस आदि विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपने-अपने होली मिलन स्टाल लगाए गये। बच्चो के लिये मिकी माउस व अन्य झूलों की व्यवस्था भी थी। मेले का मुख्य आकर्षण भजन संध्या रही, जिसमें राम श्याम बंधु (बरेली) व शुभम तिलकधारी द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति पर मेले में उपस्थित जन झूमने को विवश हो गये। “पारिवारिक होली मिलन मेला” के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेला संयोजक मुकेश अग्रवाल, परिषद के अध्यक्ष सुमित शंकर अग्रवाल, सचिव एडवोकेट प्रखर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज अग्रवाल, महिला संयोजिका निधि अग्रवाल व परिषद के सदस्यों के अतिरिक्त आरएसएस के अमित मित्तल, डॉ. अक्षय चौहान, अग्रपाल यादव, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, श्रीमती मुक्ता सिंह, कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, अरुण चौहान, विमल गुड़िया, अलका पाल, लता शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, इंदु मान, गीता चौहान, अशोक सक्सेना, प्रमोद तोमर, अभिताभ सक्सेना, सुखविंदर सिंह, जसवीर सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, सनत पैगिया एडवोकेट, महेंद्र बेदी, स्थित चतुर्वेदी, माजिद अली, कौशलेश गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, योगेश विश्नोई, सुभाष पाल, विकल्प गुड़िया, आनंद रस्तोगी एडवोकेट, प्रदीप चौहान एडवोकेट, सुरेश शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, राकेश भगत, काका डावर, रजत सिद्धू व रवि पाल आदि भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि करीब साढ़े चार दशक से भारत विकास परिषद द्वारा इस मेले का आयोजन किया जाता है। पूर्व में यह मेला नगरपालिका पार्क में लगता था, लेकिन वक्त की रफ्तार के साथ करीब बीस वर्षों से रामलीला मैदान में यह मेला आयोजित किया जा रहा है। वर्तमान में मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को परंपरागत ढंग से आगे बढ़ाये रखना है। दो वर्ष पूर्व भारत विकास परिषद द्वारा इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे। अब भक्ति रसधार बहाने के लिए भजनसंध्या का आयोजन किया जाता है, जिसकी सभी सराहना करते हैं।

“भारत विकास परिषद का यह आयोजन काशीपुर ही नहीं, बल्कि आसपास क्षेत्र में भी अनूठी मिसाल कायम करता है, जिसमें  समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति सहभागिता निभाते हैं। इस मेले में दलगत राजनीति से दूर रहकर भाजपा व कांग्रेस आदि राजनीतिक दल अपने स्टाल लगाते हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा अपने यहां होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के बाद भी इस मेले में प्रतिभाग कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाता है, जो अपने आप में एक अनूठी मिसाल है। मेला आयोजकों ने अपेक्षा जताई कि बदलते सामाजिक परिवेश में भी इस मेले का वजूद‌ यूंही बना रहेगा और पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इसमें प्रतिभाग कर सामाजिक एकता-अखंडता का संदेश देते रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *