March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

 काशीपुर। भाई समेत चार लोगों पर मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक शख्स ने मुकदमा कायम कराया है। कुमाऊं कॉलोनी, गड्ढा कॉलोनी निवासी मंगली सिंह पुत्र स्व. मवासी राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 24 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे ठाकुरद्वारा निवासी उसका भाई सूरज चौहान अपने साथ सूरज सेन, हरविंदर सिंह और डॉ. मुनेश को लेकर उसके घर पहुंचा और मकान खाली करने को कहा। दावा किया कि उन्होंने यह मकान खरीद लिया है। मंगली सिंह के यह कहने पर कि मकान और जमीन का मामला काशीपुर कोर्ट में विचाराधीन है और बिना अदालत के आदेश के मकान नहीं लिया जा सकता। इस पर उक्त चारों ने उसके और परिजनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। आरोप है कि हरविंदर सिंह ने कहा कि उसने यह मकान और पीछे की जमीन सूरज सेन से खरीद ली है। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के अनुसार मारपीट में उसे चोटें आईं है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दे गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *