March 6, 2026
Screenshot_2026-03-06-18-40-45-71

बाजपुर। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक विपिन चंद्र ने क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों और सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से व्यापारियों और दुकानदारों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही। दरअसल, ईरान में चल रहे युद्ध के हालात को लेकर आज क्षेत्र में अफवाह फैल गई थी कि डीजल और पेट्रोल की कमी हो सकती है। इसके चलते बरहैनी स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग गई थी। शिकायत पर एसडीएम ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। निर्देश का पालन करते हुए पूर्ति निरीक्षक विपिन चंद्र ने पेट्रोल पंपों पर तेल की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से जांच की। जांच में गोराया फिलिंग स्टेशन पर करीब 14 हजार लीटर पेट्रोल और 16 हजार लीटर डीजल का स्टॉक मौजूद मिला। वहीं बालाजी फिलिंग स्टेशन पर तेल के साथ-साथ सीएनजी की उपलब्धता भी सुनिश्चित पाई गई। इसके अलावा करतार एंड सन्स, ओम नारायण, आशीर्वाद, पिपलिया, एसएस और इंदर फिलिंग स्टेशनों के स्टॉक की भी जांच की गई, जहां पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध मिला। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक ने क्षेत्र की चार मुख्य सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। सभी दुकानें खुली मिलीं और राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से चलता पाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *